35. संक्षिप्त टिप्पणियाँ
(Short Notes)
(Short Notes)
1. कस्टडी स्टोर (Custody Stores)
इन भण्डारों में मुख्य रूप से वे मदें आती हैं, जो केपीटल और रेवेन्यू प्रोग्राम के अन्तर्गत रोलिंग स्टॉक के निर्माण के लिए यांत्रिक विभाग के लिए प्राप्त की जाती है। ये भण्डार सीधे ही प्राप्त करके इनका भुगतान कर दिया जाता है और इनकी लागत तुरन्त सम्बन्धित निर्माण कार्य को डेबिट कर दी जाती है। आवश्यकता पड़ने तक वर्कशॉप में रखने के बजाय ऐसे भण्डार को भण्डार डिपो की कस्टडी में रखा जाता है और विभाग द्वारा समुचित रिकार्ड रखा जाता है।